भोपाल

भोपाल : अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस की पूर्व संध्या कार्यक्रम में भोपाल सहित अन्य जिलों का प्रतिनिधित्व कर रहे बच्चों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल : अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस की पूर्व संध्या कार्यक्रम में भोपाल सहित अन्य जिलों का प्रतिनिधित्व कर रहे बच्चों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया

डॉ. विनीत कपूर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल पंचायत और बच्चों के समूहों से जुड़ने वाले सभी बच्चे बदलाव के वाहक (चेंज एजेंट) हैं। उनमें अपने समुदाय, परिवार और आसपास के परिवेश में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता है। बाल पंचायत में नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्हें अपने साथियों को प्रेरित करने के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं अभिभावकों को भी अपने प्रयासों और गतिविधियों के महत्व से अवगत कराना चाहिए।

डॉ. कपूर ने लैंगिक समानता का उदाहरण देते हुए पुलिस प्रशिक्षण में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को एक साथ प्रशिक्षण देने की पहल के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस व्यवस्था को लेकर विभाग के भीतर भी कई तरह की आशंकाएं और विरोध सामने आए, लेकिन निरंतर प्रयासों से महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को साथ प्रशिक्षण देने की व्यवस्था विकसित हुई।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर एवं साथ काम करने का वातावरण मिलने से एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलता है और लैंगिक भेदभाव से जुड़ी धारणाएं कमजोर होती हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि लैंगिक समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान की सोच विकसित करने में बालकों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है।

बालकों को भी इन विषयों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बाल पंचायत के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने समूहों में बालकों और बालिकाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ अपने मित्रों, भाइयों और सहपाठियों को भी इन विषयों पर जागरूक करें। समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए लड़के और लड़कियों दोनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

डॉ. कपूर ने सामुदायिक पुलिसिंग की ओर से बाल पंचायत की गतिविधियों में बालकों की अधिक भागीदारी और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने बच्चों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक एवं मध्यप्रदेश महिला आयोग के सदस्य श्री सुरेश तोमर ने कहा कि अधिकांश देशों में आज भी पुरुष प्रधान व्यवस्था है।

ऐसे में पुरुषों को लैंगिक समानता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे पुरुषों का निर्माण करना होगा, जो महिला-पुरुष की समानता में विश्वास रखें। बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त कर ऐसा सुरक्षित एवं समानतापूर्ण वातावरण विकसित करना होगा, जहां प्रत्येक बच्चा बिना किसी सीमा के सपने देख सके और उन्हें साकार करने के अवसर प्राप्त कर सके।

कार्यक्रम में यूनिसेफ के बाल संरक्षण विशेषज्ञ श्री लोली चैन, मध्यप्रदेश श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज राजेंद्र, CACL मध्यप्रदेश के राज्य संयोजक श्री राजीव भार्गव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल और अन्य जिलों के बच्चों ने बाल पंचायत में भाग लिया, जहाँ डॉ. विनीत कपूर ने बच्चों को बदलाव के वाहक बताया। यह विषय बच्चों की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि बच्चे अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति रखते हैं, जिससे बाल अधिकारों की जागरूकता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि माता-पिता और समुदाय में बच्चों के प्रति समर्थन बढ़ेगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समावेशन में स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।