खेल

भोपाल के अथर्व अग्रवाल ने स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल के अथर्व अग्रवाल ने स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

प्री-सब-जूनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया परिवार, क्लब और भोपाल का गौरव

भोपाल। गंजबासौदा में आयोजित 38वीं सब-जूनियर, प्री-सब-जूनियर एवं ओपन कैडेट एमपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में भोपाल के अथर्व अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 9 से 11 अक्टूबर तक लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गंजबासौदा में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अथर्व ने प्री-सब-जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

एमपी ताइक्वांडो एसोसिएशन, भोपाल के प्रोत्साहन तथा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, विदिशा के आयोजन में संपन्न हुई प्रतियोगिता में अथर्व ने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कोच राहुल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में प्राइड सिटी क्लब, कटारा हिल्स, भोपाल की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

अथर्व अग्रवाल, भोपाल में चुनाव प्रचार सामग्री विक्रेता शीला एड मेकर्स के संचालक अजय अग्रवाल और साक्षी अग्रवाल के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना अथर्व की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ प्राइड सिटी क्लब और भोपाल का भी गौरव बढ़ा है।

अथर्व की सफलता पर परिजनों, कोच और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अथर्व आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल जगत में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुरी के अथर्व अग्रवाल ने 38वीं सब‑जूनियर, प्री‑सब‑जूनियर एवं ओपन कैडेट एमपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर भोपाल और परिवार का गौरव बढ़ाया। यह विषय ताइक्वांडो के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक युवा खिलाड़ी की जीत को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न सिर्फ अथर्व की कड़ी मेहनत और समर्पण को पहचानती है, बल्कि यह दिखाती है कि छोटे शहरों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। इससे आम जनता में खेल के प्रति प्रेरणा बढ़ेगी, युवा वर्ग को क्रीडा में भाग ले

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।