भोपाल

भोपाल के बैरागढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल के बैरागढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

बैरागढ़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, आंगनवाड़ी पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के केंद्र: भूरिया

गर्भवती महिलाओं को फूड बास्केट वितरित की गईं, 25 वर्षों से सेवाएं दे रहीं कार्यकर्ता सम्मानित

भोपाल के बैरागढ़ स्थित आनंद टी. साहनी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और विधायक रामेश्वर शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण के साथ प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

कार्यक्रम में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। गर्भवती महिलाओं को फूड बास्केट वितरित की गईं और गोद भराई की रस्म हुई। 25 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के संदेश का श्रवण भी किया गया।

---- बाइट: निर्मला भूरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री, मप्र

-------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।