भोपाल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की पांच दिवसीय स्टेट रैली का समापन, 400 बच्चों ने लिया हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन;
शिविर में बच्चों को अनुशासन, चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रशिक्षण, लोकनृत्य व नवाचार की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।
भोपाल, नवंबर 06: पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल की ओर से आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की पांच दिवसीय स्टेट रैली का समापन हुआ। एक से पांच नवंबर तक चले इस शिविर में रेलवे परिवार के करीब 350 से 400 बच्चों ने भाग लिया। समापन समारोह में पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिविर में बच्चों को चरित्र निर्माण, अनुशासन, अच्छे व्यवहार और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने लोकनृत्य, संगीत, टेंट डिजाइनिंग, नवाचार और कला से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। प्रदर्शनी भी लगाई गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण भी किया गया।
-------
बाइट - नीरज कुमार राज्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स