भोपाल : बीडीए के विद्या नगर कार्य फेस-2 एवं 3 का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार को प्राधिकरण के विद्या नगर फेस-2 एवं फेस-3 सम्बन्धी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप तथा तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्र के रहवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, शेष कार्य और उनकी समय-सीमा के संबंध में जानकारी ली। साथ ही आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने कहा कि विकास प्राधिकरण की योजनाओं में नागरिक सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना का बेहतर विकास प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री श्री नवीन श्रीवास्तव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुर विकास प्राधिकरण के विद्या नगर फेस-2 एवं फेस-3 के कार्यों का निरीक्षण संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा द्वारा किया गया। यह विषय शहरी विकास और बुनियादी ढाँचे के सुधार से संबंधित है। निरीक्षण से यह स्पष्ट होता है कि परियोजनाएँ समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हो रही हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की विकास योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और नागरिकों को भरोसा देती है कि उनकी आवश्यकताएँ पूरी की जा रही हैं। आम जनता पर इसका असर बेहतर सड़क, जल आपूर्ति और सार्वजनिक सुविधाओं के र