भोपाल

भोपाल- ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के तहत एम्स में बुजुर्ग मरीजों की देखभाल पर विशेष सत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल- ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के तहत एम्स में बुजुर्ग मरीजों की देखभाल पर विशेष सत्र

यह सत्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जराचिकित्सा के विद्यार्थियों के लिए था। सत्र का विषय मैलिग्नेंसी, गंभीर रूप से बीमार मरीजों की देखभाल और बुजुर्गों में उपशामक देखभाल रहा। इसमें कैंसर के इलाज के साथ जीवन के अंतिम चरण की देखभाल और बुजुर्गों के लिए उपशामक देखभाल (पैलिएटिव केयर) की जरूरत पर बात की गई।

सत्र को मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं हेमेटोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ आकांक्षा चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने कैंसर प्रबंधन, जीवन के अंतिम समय की देखभाल और बुजुर्ग मरीजों में उपशामक देखभाल के महत्व पर उपयोगी जानकारी साझा की। सत्र का संचालन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के एमएचएम विद्यार्थी आनंद कुमार और मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं हेमेटोलॉजी विभाग की वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ.

सिवानी तमांग ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि कैंसर से जूझ रहे बुजुर्गों की देखभाल में संवेदनशीलता, मरीज की जरूरतों को केंद्र में रखने वाला व्यवहार, उनकी गरिमा और जीवन की गुणवत्ता कितनी अहम है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।