भोपाल : चार चीता शावकों का जन्म, प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि - मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चार चीता शावकों का जन्म, प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्य जीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को दी बधाई
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता केओएमजी 3 द्वारा चार स्वस्थ शावकों को जन्म देना, प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि इस उपलब्धि के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीतों ने भारत में जन्म लिया है।
चार वर्ष पहले शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम एक उल्लेखनीय उदाहरण बना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की यह बड़ी सफलता है। मध्यप्रदेश के लिए यह विशेष गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि आज मादा चीता ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने केओएमजी 3 में चार शावकों को जन्म दिया, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह विषय संरक्षण कार्यक्रम के तहत चीता प्रजनन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य विलुप्तप्राय प्रजातियों की संख्या बढ़ाना है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत में शिकार विरोधी प्रयासों में एक मील का पत्थर साबित हो रही है, और राज्य की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, जिससे वन्यजीव संरक्षण के प्रत