भोपाल में छात्राओं के लिए ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला आयोजित, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला आयोजित की गई। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यशाला के दौरान एएसपी एवं नोडल अधिकारी पुलिस सुधा जी तिवारी सहित पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहने और उचित सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में डायल-112, महिला हेल्पलाइन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अलावा छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को बताया गया कि साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता, सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी और समय पर सहायता प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है।
इस तरह के संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जागरूक बनाने और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें जागरूक, कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
साइबर सुरक्षा से लेकर महिला अधिकारों तक, छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी।
------
भोपाल में छात्राओं के लिए ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला आयोजित
साइबर अपराध, महिला अधिकार और व्यक्तिगत सुरक्षा पर जागरूकता
डायल-112, महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवाओं की दी जानकारी
बड़ी संख्या में छात्राओं ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक सहभागिता की