भोपाल में देश का पहला स्वदेशी बर्ड फ्लू टीका तैयार:एक डोज से 6 महीने तक सुरक्षित रहेंगी मुर्गियां; 20 नवंबर को लॉन्चिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बर्ड फ्लू के खतरनाक वायरस H5N1 से मुर्गियों और पोल्ट्री उद्योग को बचाने के लिए भोपाल के वैज्ञानिकों ने देश का पहला स्वदेशी टीका विकसित किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD) ने यह टीका वायरस के क्लेड 2.3.2.1a के खिलाफ तैयार किया है।
इसकी एक खुराक से मुर्गियों को छह महीने तक सुरक्षा मिलेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल स्थित संस्थान परिसर में इसे लॉन्च करेंगे। यह निष्क्रिय (Inactivated) टीका है। इसके परीक्षणों में अंडा देने वाली और प्रजनन के लिए पाली जाने वाली मुर्गियों में अच्छे परिणाम मिले हैं।
इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पोल्ट्री फार्मों में लेयर्स और ब्रीडर्स मुर्गियों के टीकाकरण के लिए किया जाएगा। अब तक भारत में इस वायरस स्ट्रेन के खिलाफ व्यावसायिक उपयोग के लिए स्वदेशी टीका उपलब्ध नहीं था। संक्रमण फैलने पर बड़ी संख्या में मारना पड़ती हैं मुर्गियां H5N1 वायरस मुर्गियों के लिए बेहद घातक है।
इसके संक्रमण से किसी पोल्ट्री फार्म में करीब 100% तक मुर्गियों की मौत हो सकती है। बीमारी फैलने पर संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुर्गियों को मारना पड़ता है। इससे पोल्ट्री कारोबारियों और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। भारत में 2006 में पहली बार बर्ड फ्लू का प्रकोप सामने आया था।
इसके बाद देश में 500 से ज्यादा बार संक्रमण के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। शुरुआती प्रकोप के दौरान ही पोल्ट्री उद्योग को करीब 2,200 से 3,000 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया था। अंडा देने और प्रजनन के लिए पाली जाने वाली मुर्गियों को ज्यादा फायदा इस टीके का सबसे ज्यादा फायदा लेयर्स और ब्रीडर्स मुर्गियों को होगा।
लेयर्स का इस्तेमाल अंडा उत्पादन और ब्रीडर्स का इस्तेमाल प्रजनन के लिए किया जाता है। इनका जीवनकाल ब्रॉयलर मुर्गियों से ज्यादा होता है। इसलिए इन्हें लंबे समय तक संक्रमण से बचाना जरूरी है। छह महीने तक सुरक्षा मिलने से बार-बार टीकाकरण की जरूरत भी कम होगी। इंसानों में संक्रमण का खतरा कम करने में भी मिलेगी मदद H5N1 वायरस इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है।
संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से मनुष्यों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इससे तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और गंभीर
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुरी में यह खबर बताती है कि भोपाल के वैज्ञानिकों ने देश का पहला स्वदेशी बर्ड फ्लू टीका तैयार किया है, जो H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1a के खिलाफ प्रभावी है। यह टीका एक डोज से मुर्गियों को छह महीने तक सुरक्षा देता है, जिससे पोल्ट्री उद्योग पर होने वाले आर्थिक नुकसान को रोका जा सकेगा। यह विकास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बर्ड फ्लू से होने वाली मौतें और आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ रहे हैं, और विदेशी टीकों पर निर्भरता कम होगी। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि मुर्गियों की सुरक्षा बेहतर होगी, खाद्य सुरक्