अपराध

भोपाल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं श्री के.पी. वेंकटेश्वर राव के नेतृत्व एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री साकेत प्रकाश पाण्‍डेय के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026-27 प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जोन से चयनित कुल 91 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, निरीक्षक से आरक्षक स्तर तक, विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मुंबई, महाराष्ट्र में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा 15 से 20 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026-27 में मध्यप्रदेश पुलिस की टीम सहभागिता करेगी। इसके लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश की टीम का चयन किया जा रहा है। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस टीमें भाग लेंगी।

राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट में मुख्य रूप से तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटोग्राफी एवं पुलिस वीडियोग्राफी शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, सूक्ष्म निरीक्षण क्षमता एवं कार्यकुशलता का परीक्षण किया जा रहा है। इनमें क्राइम सीन फोटोग्राफी, प्रोफेशनल पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फिंगरप्रिंट लिफ्टिंग, पैकिंग एवं फॉरवर्डिंग सहित वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं अपराध अनुसंधान से जुड़ी विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं विशेषज्ञतापूर्ण मूल्यांकन के लिए एफएसएल विशेषज्ञों, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी विशेषज्ञों, मेडिको लीगल विशेषज्ञों तथा विधि एवं अभियोजन विशेषज्ञों का निर्णायक मंडल गठित किया गया है। विषय-विशेषज्ञों द्वारा दो दिनों तक प्रतिभागियों की सैद्धांतिक जानकारी एवं व्यावहारिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया जाएगा। आयोजन में एफएसएल एवं पुलिस मुख्यालय की फोटो शाखा का विशेष तकनीकी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

प्रतियोगिता का समापन 17 नवंबर को स्टेट कमांड सेंटर, भोपाल में होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन मुंबई में आयोजित होने वाली 70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में मध्यप्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026-27 का शुभारंभ हुआ, जिसमें 91 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी निरीक्षक से आरक्षक स्तर तक अपनी दक्षता दिखा रहे हैं। यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में और पुलिस उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। यह प्रतियोगिता पुलिस बल की क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उत्कृष्ट प्रतिभाओं की पहचान और विकास संभव है। आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सुव्यवस्था का लाभ मिलेगा, क्योंकि चयनित अधिकारियों को बेहतर

🎙️ जनता का संदेश का मत

भोजपुरी में यह प्रतियोगिता हमें याद दिलाती है कि समाज में अनुशासन और समर्पण से ही न्याय और सुरक्षा की नींव मजबूत होती है। जब पुलिस कर्मी अपनी दक्षता दिखाते हैं, तो हम भी अपने कार्यों में ईमानदारी और जिम्मेदारी अपनाएँ। इस प्रेरणा से हम सभी मिलकर एक शांतिपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं, जहाँ हर व्यक्ति को सुरक्षा और विश्वास का अनुभव हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।