अपराध

Bhopal Drug Case: भोपाल में ट्रेन से 3.5 करोड़ की 4.38 किलो एम्फेटामाइन ड्रग पकड़ी, नाइजीरियाई महिला समेत 2 गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Bhopal Drug Case: भोपाल में ट्रेन से 3.5 करोड़ की 4.38 किलो एम्फेटामाइन ड्रग पकड़ी, नाइजीरियाई महिला समेत 2 गिरफ्तार

Bhopal Drug Case : भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ड्रग तस्करी के खिलाफ 2 दिन लगातार कार्रवाई की। 3.5 करोड़ की 4.38 किलो एम्फेटामाइन ड्रग पकड़ी। पहली कार्रवाई भोपाल और दूसरी कार्रवाई रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर हुई। 2.014 किलो एम्फेटामाइन पहली कार्रवाई भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुई।

DRI को खबर मिली थी कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन में एक शख्स नशीला पदार्थ लेकर भोपाल आ रहा है। ट्रेन भोपाल पहुंची तो अधिकारियों ने यात्रियों की तलाशी शुरू की। एक संदिग्ध यात्री के नीले डफल बैग से 3 पॉलीथिन पैकेट मिले। इनमें 2.014 किलो सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ था। जांच में ये एम्फेटामाइन निकला।

RKMP पर महिला पकड़ी गई नाइजीरियाई दूसरी कार्रवाई रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर हुई। DRI ने आगरा कैंट से ट्रेन में भोपाल आ रही एक नाइजीरियाई महिला को रोका। उसके सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान 4 सलवार-कुर्तों के अंदर छिपाए गए 4 पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें भी एम्फेटामाइन मिला। चारों पैकेट में कुल 2.368 किलो नशीला पदार्थ था।

महिला से पूछताछ के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों कार्रवाई में 4.38 किलो ड्रग बरामद दोनों मामलों ( Bhopal Drug Case ) को मिलाकर DRI ने कुल 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। विभाग के मुताबिक इसकी इंटरनेशनल इलीगल बाजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए है। अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया है।

ये कार्रवाई 23 और 24 सितंबर को भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर की गई। ये खबर भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग की मीटिंग में DA बढ़ाने पर होगा फैसला, जानें कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता, केंद्रीय कर्मचारी क्यों कर रहे जल्द बढ़ोतरी की मांग जांच जारी DRI अब दोनों मामलों ( Bhopal Drug Case ) की जांच कर रही है।

पता लगाया जा रहा है कि ड्रग कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।