भोपाल -एसपीए भोपाल का 13वां दीक्षांत समारोह, 233 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं डिग्रियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) में 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नीति आयोग की सदस्य डॉ. जोरम अनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.
जोरम अनिया ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और भारत की समृद्ध स्थापत्य विरासत के बीच संतुलन स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में वास्तुकला और नियोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान और नवाचार के माध्यम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देना चाहिए।
दीक्षांत समारोह में कुल 233 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 108 स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। इसके अलावा, पीएचडी सहित अन्य डिग्रियां भी प्रदान की गईं। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दो उत्कृष्टता पदक और 15 सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
समारोह विद्यार्थियों के लिए उनकी शैक्षणिक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में सामने आया। इस दौरान स्थापत्य शिक्षा, आधुनिक तकनीक, शोध और देश के भविष्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया गया।
बाइट - विशाखा कवटेकर, प्रोफेसर, एसपीए भोपाल
बाइट - श्रुति खरे, छात्रा, एसपीए भोपाल ----
लोअर हेडर
एसपीए भोपाल में 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित
233 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं डिग्रियां
डॉ. जोरम अनिया ने विद्यार्थियों को किया संबोधित
स्थापत्य विरासत के साथ आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर
विकसित भारत 2047 के निर्माण में योगदान देने का आह्वान