अपराध

भोपाल में फैक्ट्री से 10 बैटरियां चोरी करने वाला आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार, 85 हजार का पूरा माल बरामद

लेखक: Sanjida Khanam अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में फैक्ट्री से 10 बैटरियां चोरी करने वाला आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार, 85 हजार का पूरा माल बरामद

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से कटारा हिल्स पुलिस को मिली सफलता, बंगरौदा इंडस्ट्रीज के पास जंगल से बरामद की गईं चोरी की बैटरियां

भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री से 10 पुरानी बैटरियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई सभी बैटरियां बरामद कर ली हैं। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी राजीव तिवारी (48), निवासी सोनागिरी, भोपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह ए-69 हेजटेक इंडस्ट्रीज में एचआर का कार्य करते हैं। 11 नवंबर 2026 को फैक्ट्री पहुंचने पर पता चला कि गेट के अंदर रखी 150 एएच क्षमता की 10 पुरानी बैटरियां गायब हैं। शिकायत पर कटारा हिल्स थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज से मिले सुराग, मुखबिर की सूचना और पुलिस के सूचना तंत्र के आधार पर देव कीर (19), निवासी ग्राम कीरत नगर, औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन को घटना के 10 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सभी 10 बैटरियां बंगरौदा इंडस्ट्रीज के पास जंगल में छिपाई गई जगह से विधिवत बरामद कर जब्त की गईं। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक बद्रीप्रसाद, आरक्षक जितेन्द्र सिंह दांगी, राघवेन्द्र पटेल, संत प्रकाश और धरम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री से 10 पुरानी बैटरियों की चोरी और उसी दिन 10 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मामले को सुलझाया, और चोरी की बैटरियां बंगरौदा इंडस्ट्रीज के पास जंगल से बरामद की गईं। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि स्थानीय पुलिस तेज और प्रभावी कार्रवाई कर सकती है, जिससे अपराधियों को डर लगता है। आम जनता को यह भरोसा मिलता है कि उनके आस-पास के उद्योगों की सुरक्षा सुनिश्चित है, और चोरी के मामल

🎙️ जनता का संदेश का मत

भोपाल में 10 घंटे में हुई त्वरित गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि कानून व्यवस्था का भरोसा और सामूहिक जागरूकता अपराध को रोकने की कुंजी है। जब हम अपने समाज के नियमों और न्याय के प्रति सच्चे रहते हैं, तो अपराध का कोई स्थान नहीं पाता। इस घटना से हमें यह सीख मिलती है कि सहानुभूति और सहयोग से हम न केवल अपराध को रोक सकते हैं, बल्कि पीड़ितों के लिए एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण वातावरण भी बना सकते हैं।

S
Sanjida Khanam

Sanjida Khanam डिजिटल हिंदी पत्रकारिता के साथ सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं।