भोपाल में गणेश उत्सव का भव्य समापन, महिलाओं ने लिया सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहपुरा में महिला समाज ने किया आयोजन, महाआरती के बाद प्रसाद वितरण
स्व-सहायता समूहों ने लगाए हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल
भोपाल, सितंबर 25: दस दिवसीय गणेश उत्सव का आज आखिरी दिन है। प्रदेश भर में आज गणपति का विसर्जन किया जाना है। राजधानी भोपाल के शाहपुरा स्थित कम्युनिटी हॉल, सेक्टर-ए में महिला समाज, शाहपुरा की ओर से श्री गणेश उत्सव-2026 के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर महाआरती में सहभागिता की और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष मधु तिवारी, सदस्य विमला जाजू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने हस्तनिर्मित उत्पादों और खाद्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए। आयोजकों ने बताया कि उत्सव के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।
समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
---
होल्ड अप साउंड बाईट मधु तिवारी अध्यक्ष महिला समाज शाहपुरा
बाईट सुनीता शर्मा सेवानिवृत्त प्रिंसिपल बाईट शीतल मेहता स्वसहायता समूह
बाईट:- कल्पना भारतीय स्वसहायता समूह