भोपाल- ग्रामीणों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डुंगरिया में शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में नागरिकों का विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना विकास का परिचायक है।
शिविर में बैंक सखी रेखा राजपूत ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे हर महीने 10 हजार रुपये तक की बचत कर रही हैं। तुलसा बाई ने बताया कि समूह से मिली वित्तीय सहायता से उन्होंने सुपारी काटने और दोना-पत्तल बनाने की मशीनें खरीदीं, जिनसे वे अपना स्वरोजगार चला रही हैं।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से जीवन बीमा कराने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और नशामुक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने तथा इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।