भोपाल में गुंडे-बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, घर में घुसकर मारपीट और देर रात हंगामा करने के मामलों में 3 आरोपी जेल भेजे गए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अयोध्यानगर पुलिस की कार्रवाई, पुरानी रंजिश में परिवार से मारपीट और ऑटो में तोड़फोड़ के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत अयोध्यानगर थाना पुलिस ने मारपीट, तोड़फोड़ और देर रात हंगामा करने के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट और ऑटो में तोड़फोड़ करने के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी भी शामिल है। अन्य दो आरोपियों को देर रात क्षेत्र में हंगामा करने के मामले में जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को फरियादी रामाधर मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात करीब 12:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर विनोद लोधी, चेतन लोधी, राहुल और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर खड़े ऑटो में तोड़फोड़ की और घर में घुसकर फरियादी तथा उनके परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घर में भी तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 500/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
इस मामले में फरार चल रहे आरोपी विनोद लोधी (30), निवासी ग्रीन सिटी कॉलोनी, सूखी सेवनिया, भोपाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी और अन्य अपराधों से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं।
इसके अलावा, 17 अक्टूबर 2026 की देर रात क्षेत्र में हंगामा करने के मामले में बब्लू लोधी (22), निवासी शंकर खदान, अयोध्यानगर, भोपाल और अनिरुद्ध गौर (24), निवासी भवानी धाम फेस-1, नरेला शंकरी, अयोध्यानगर, भोपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी जेल भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर की गई। पुलिस उपायुक्त जोन-2 विकास सहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मिनी शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एमपी नगर संभाग मनोज कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
कार्रवाई में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कछवाहा, प्रधान आरक्षक मनीष मिश्रा, राजकुमार गोयल, अतुल सिंह, अमित व्यास, बृजेश सिंह, रूपेश जादौन तथा आरक्षक अजय सिंह, मनमोहन, हतेन्द्र सिंह, हेमन्त कुमार और राजेन्द्र साहू की भूमिका रही।
भोपाल पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोपाल के अयोध्यानगर थाना ने हाल ही में गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, जिसमें घर में घुसकर मारपीट और ऑटो में तोड़फोड़ के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह कदम पुलिस के ‘सख्त कार्रवाई’ निर्देश के तहत उठाया गया है, ताकि शहर में अपराध की बढ़ती समस्या को रोका जा सके। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि स्थानीय पुलिस अपराधियों के खिलाफ सक्रिय है और दंडात्मक कार्रवाई से डर पैदा कर सकती है। आम जनता को आशा मिलती है कि कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित माहौ