भोपाल

भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री श्री सारंग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री श्री सारंग

मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाउसिंग बोर्ड के ऐसे मकानों के पुनर्विकास के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लंबे समय से जर्जर अवस्था में मौजूद ऐसे भवन, जिनसे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, उनके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

मंत्री श्री सारंग ने स्पष्ट किया कि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले जर्जर आवासों के पुनर्निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक कदम उठाएं, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा उनके पुनर्निर्माण की कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर उसे अमल में लाया जाए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।