Bhopal ISBT Buses Removed: भोपाल ISBT बस स्टैंड पर अब मनमानी पार्किंग बंद, ऑपरेटरों से वसूलेंगे किराया, संचालकों को मिलेगा नोटिस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Bhopal ISBT Buses Removed: भोपाल (Bhopal) के आईएसबीटी बस टर्मिनल (Bopal ISBT) में आगजनी की घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अब परिसर में लंबे समय से खड़ी और संचालन से बाहर प्राइवेट बसों को हटाया (Private Bus Removal) जाएगा। संबंधित बस संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ ही नियमित बसों के ठहरने का समय भी निर्धारित किया जाएगा।
रविवार शाम आईएसबीटी परिसर में वर्मा ट्रेवल्स (Travels) की बसों में अचानक आग लग गई थी। एक बस से शुरू हुई आग ने आसपास खड़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब आठ बसें प्रभावित हुई थीं। इनमें नागपुर (Nagpur), अहमदाबाद (Ahmedabad) और सूरत (Surat) रूट पर चलने वाली बसें भी शामिल थीं।
Bhopal ISBT Bus Stand, Bhopal Bus Fire, ISBT Private Bus Removal, Bhopal Municipal Corporation, ISBT Bus Terminal, Ramprakash Ahirwar, Verma Travels Bus Fire, Bhopal Bus Stand News, ISBT Fire Safety, Private Bus Operators Notice, Bhopal Transport News, Bus Parking Rules, Fire Hydrant Installation, Madhya Pradesh News, Bhopal Latest News नगर निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण घटना के बाद मंगलवार को नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार (Ramprakash Ahirwar) ने बस टर्मिनल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि चार बसें 24 जुलाई 2026 से परिसर में खड़ी हैं। इन बसों के नंबर MP04-P0297, MP04-A3753, MP04-AE3073 और MP04-EA4345 हैं। आयुक्त ने जुलाई से अब तक का निर्धारित किराया वसूलने और बसों को परिसर से हटाने के निर्देश दिए। बसों के ठहरने की समयसीमा होगी तय नई व्यवस्था के तहत नियमित संचालन वाली बसों को केवल यात्रियों को बैठाने और उतारने के निर्धारित समय तक ही टर्मिनल में रुकने की अनुमति होगी।
इस संबंध में ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों के साथ बैठक भी की जाएगी। अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत आयुक्त ने आईएसबीटी में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने और बिजली की वायरिंग की जांच कराने को कहा है। इसके अतिरिक्त परिसर में रखी साइकिल और ई-साइकिल के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल पर टेंडर जारी करने तथा नियमित सफाई और धुलाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk
📡 स्रोत: NewsData.io