भोपाल

भोपाल- जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करें - संभागायुक्त श्री शर्मा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल- जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करें - संभागायुक्त श्री शर्मा

संभागायुक्त श्री शर्मा ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास विनोद यादव, उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने विभिन्न विभागों के लंबित समयावधि पत्रों, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों, लोकसेवा गारंटी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संभागायुक्त के निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग न्यायालयीन प्रकरणों में समय से जबाबदावा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण तथा विभिन्न विभागीय जनकल्याणीकारी योजनाओं का जनता को समय से लाभ दिलाएं। आगामी समय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।