भोपाल

भोपाल- जनसुनवाई में आए 146 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल- जनसुनवाई में आए 146 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया। उन्होंने शेष आवेदनों के शीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए और प्रत्येक प्रकरण का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान एडीएम सुमित पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।