भोपाल - ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय का अलंकरण समारोह हुआ आयोजित।
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सप्रे संग्रहालय में अलंकरण समारोह आयोजित
तीन प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
भोपाल में माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान द्वारा ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत रहे, जबकि अध्यक्षता बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु अनुपम राजन ने की। समारोह में डॉ. हरिकृष्ण दत्त शिक्षा सम्मान से प्रोफेसर प्रमोद कुमार, अशोक मानोरिया पुरस्कार से गोविंद सक्सेना और डॉ.
लक्ष्मीनारायण गुप्त पुरस्कार से परितोष वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक अरविंद श्रीधर, उपाध्यक्ष डॉ. अल्पना त्रिवेदी गिरि और संस्थापक पद्मश्री डॉ.
विजयदत्त श्रीधर सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।
बाइट — अरविंद श्रीधर, निदेशक, सप्रे संग्रहालय