भोपाल

भोपाल के केंद्रीय विद्यालय में 'दीपावली दान महोत्सव', विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों के लिए बांटी खुशियां

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल के केंद्रीय विद्यालय में 'दीपावली दान महोत्सव', विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों के लिए बांटी खुशियां

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 की पहल में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने किया खाद्य सामग्री का स्वैच्छिक योगदान; सेवा, सहयोग और परोपकार का दिया संदेश।

भोपाल, नवंबर 04: राजधानी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में दीपावली के अवसर पर ‘दीपावली दान महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित परिवारों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने के साथ विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना विकसित करना है। अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आटा, चावल, दाल, शक्कर, खाद्य तेल, बिस्कुट, मिठाई सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं का स्वैच्छिक योगदान दिया।

एकत्रित सामग्री जरूरतमंदों की सहायता के लिए संकलित की गई। विद्यालय के प्राचार्य पी.के. बेदुए के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।