भोपाल

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक तीन दिवसीय समारोह होगा आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक तीन दिवसीय समारोह होगा आयोजित

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में तीन दिवसीय समारोह, मोनाली ठाकुर और मामे खान देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक आयोजन, 71 बच्चे सामूहिक रूप से प्रस्तुत करेंगे वंदे मातरम्

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक तीन दिवसीय समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने प्रेसवार्ता में बताया कि समारोह में बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर और प्रसिद्ध लोकगायक मामे खान प्रस्तुति देंगे। एक नवंबर को उद्घाटन समारोह की शुरुआत ‘देशराग’ कार्यक्रम से होगी, जिसमें 71 बच्चे सामूहिक रूप से वंदे मातरम् प्रस्तुत करेंगे। दो नवंबर को ‘अनुगूंज’ कार्यक्रम होगा। तीन नवंबर को मामे खान राजस्थानी लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे। समारोह में कृषि प्रदर्शनी, किसान बाजार, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले का भी आयोजन होगा।

--- ----

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।