भोपाल

भोपाल - मध्यप्रदेश के 80 लाख किसानों को मिल रहा सम्मान निधि का लाभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल - मध्यप्रदेश के 80 लाख किसानों को मिल रहा सम्मान निधि का लाभ

मध्यप्रदेश के 80 लाख किसानों को मिल रहा सम्मान निधि का लाभ, किसानों को प्रतिवर्ष मिल रहे 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

केंद्र और राज्य सरकार दे रही हैं छह-छह हजार रुपये, उज्जैन जिले के दो लाख किसान योजना से लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 6-6 हजार रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी की है।

इसके तहत देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना किसानों को आर्थिक संबल देने के साथ उनके प्रति सम्मान और विश्वास का भाव मजबूत कर रही है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 80 लाख और उज्जैन जिले के 2 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

राज्य सरकार किसानों के सशक्तीकरण और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है।

--- बाइट- डॉ मोहन यादव. मुख्यमंत्री म.प्र.

--

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।