अपराध

भोपाल में महिला पर फायरिंग के मामले में आरोपी यासीन मलिक गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

लेखक: Sanjida Khanam अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में महिला पर फायरिंग के मामले में आरोपी यासीन मलिक गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

टीला पुलिस की कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस; आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 11 आपराधिक प्रकरण

भोपाल, 16 नवंबर। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने महिला पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को हैदर टावर के पीछे गली में घूम रही महिला के दाहिने पैर में गोली लगी थी। मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, फरियादिया सायरा खान (43), निवासी हैदर टावर, कच्ची मस्जिद रोड, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे वह हैदर टावर के पीछे गली में घूम रही थीं। इसी दौरान उनके दाहिने पैर की एड़ी के पास दर्द महसूस हुआ। देखने पर पैर से खून निकलता मिला। आसपास के लोग उन्हें ऑटो से चिरायु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने पैर में गोली लगने की जानकारी दी। महिला ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करने की आशंका जताई थी।

शिकायत पर थाना टीला जमालपुरा में अपराध क्रमांक 268/26 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

पुलिस ने पीड़िता से विस्तृत पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोबी उर्फ यासीन मलिक (24), निवासी प्राइम हाइट बिल्डिंग, कोहेफिजा, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। विधिसम्मत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी के खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पिपलानी, कोहेफिजा, रातीबड़, क्राइम ब्रांच और रायसेन जिले के गौहरगंज थाने में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, सहायक उपनिरीक्षक मुबारिक खान, प्रधान आरक्षक नरेश कुमार, जितेंद्र झारिया, कृष्ण पाल, जगत सिंह तथा आरक्षक अनिकेत, सिद्धार्थ दुबे, महेंद्र अहिरवार, जितेंद्र पाल, विजय मंडलोई, नीतेश मिश्रा और महिला आरक्षक शिवानी ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुर में महिला पर फायरिंग के मामले में आरोपी यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 18 अक्टूबर को हैदर टावर के पीछे हुई, जहाँ एक महिला पर अवैध पिस्टल से गोली चलाई गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुँच कर अवैध पिस्टल तथा जिंदा कारतूस बरामद किए। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हिंसक अपराधों के प्रति पुलिस की तेज कार्रवाई और साक्ष्य आधारित जाँच को दर्शाती है। आम जनता के लिए यह संकेत देता है कि अपराधियों को सख्ती से दण्डित किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था में

🎙️ जनता का संदेश का मत

हिंसा का कोई समाधान नहीं, पर संवाद और कानून से ही न्याय मिलता है। जब संघर्ष बढ़े, तो शांतिपूर्ण चर्चा, मध्यस्थता या कानूनी मार्ग अपनाएँ। समाज को चाहिए कि हम एक-दूसरे के अधिकारों का सम्मान करें, सहानुभूति दिखाएँ और आपसी समझ बढ़ाएँ। पीड़ित के साथ सहानुभूति रखें, उसकी पीड़ा को समझें, पर साथ ही समाज को यह संदेश दें कि कानून और शांति से ही हम सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं।

S
Sanjida Khanam

Sanjida Khanam डिजिटल हिंदी पत्रकारिता के साथ सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं।