भोपाल में माँ बड़ी अम्मा का भव्य आगमन, करुणाधाम आश्रम पहुंचीं 21 फीट ऊंची महाकाली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रौद्र रूप सुंदरी बड़ी अम्मा का माता मंदिर चौराहे पर भव्य आगमन किया गया। बड़ी धूमधाम से बड़ी अम्मा देर रात विभिन्न मार्ग से होकर करुणाधाम आश्रम नेहरू नगर पहुंची। करुणाधाम में भी भक्तजनों ने मां का जोरदार स्वागत किया। मध्यप्रदेश की पहली पंचमुखी महाकाली के रूप में प्रतिष्ठित माँ ‘बड़ी अम्मा’ माँ की 21 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
माँ "बड़ी अम्मा" का भक्तिमय वातावरण में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पीठाधीश्वर श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज के साथ बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। आश्रम के युवा समिति के अध्यक्ष श्री शाश्वत शांडिल्य ने बताया कि 9 रातें, 9 रंग और 9 दिव्य रूपों के साथ माँ बड़ी अम्मा की आरती-पूजन किया जाएगा।
आगमन के दौरान बारेलाल बैंड की विशेष प्रस्तुति हुई। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
मां काली की प्रतिमा क्या अनावरणके पहलेमां काली के विभिन्न स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की गई
माँ "बड़ी अम्मा" के आगमन के साथ करुणाधाम में भक्तों के लिए नौ दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ,दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सवधानी, बड़ी संख्या मेंमां काली के भक्त उपस्थित रहे
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचमुखी महाकाली के प्रतीमा की महा आरती की
होल्ड अप-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
वाईट- पीठाधीश्वर श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज