भोपाल

भोपाल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, चित्र प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सकारात्मक सोच का संदेश दिया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,  चित्र प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सकारात्मक सोच का संदेश दिया

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत ‘मेंटल हेल्थ–ए रे ऑफ होप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के उप सचिव सुधीर कुमार कोचर ने मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक दृष्टिकोण और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाया। इस अवसर पर सुधीर कुमार कोचर ने व्यक्तित्व विकास में स्वस्थ मन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और जीवन की चुनौतियों का सामना संतुलित मन से करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय जे.पी.

अस्पताल के साथ हुए समझौते का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

बाइट्स:

  • सुधीर कुमार कोचर, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
  • डॉ. ममता एक्का, कार्यक्रम समन्वयक
  • डॉ. रचना मिश्रा, प्राचार्य
  • अनम, छात्रा
  • शुभ्रा गोहा, छात्रा

---------- भोपाल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

चित्र प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सकारात्मक सोच का संदेश दिया

स्वस्थ मन व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

मानसिक स्वास्थ्य सहयोग के लिए जेपी अस्पताल से समझौता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।