भोपाल मत्स्य महासंघ की 115वीं कामकाज समिति: बैठक मत्स्य क्षेत्र के विकास और उत्पादन बढ़ाने पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल में मत्स्य महासंघ की 115वीं कामकाज समिति की बैठक
मंत्री नारायण सिंह पंवार ने समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
भोपाल, अक्टूबर 01: राजधानी में मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ की 115वीं कामकाज समिति की बैठक आयोजित हुई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार ने महासंघ की कार्य-प्रणाली, आगामी कार्य-योजनाओं और विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में समय-बद्धता, गुणवत्ता, पारदर्शिता और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मत्स्य क्षेत्र के विकास, मत्स्य-जनों के हितों के संरक्षण और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि मत्स्य-पालन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आय और आत्म-निर्भरता के अवसर बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
-----
बाइट: नारायण सिंह पंवार, राज्य मंत्री, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग, मप्र