भोपाल

भोपाल में मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन-2026 आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन-2026 आयोजित

मध्यप्रदेश में मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़कर रोजगार तथा निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में भोपाल में मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन–2026 का आयोजन किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी.

सिंह बघेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। सम्मेलन में मत्स्य पालन, मछली प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश में निवेश के नए अवसर विकसित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की मत्स्य निवेश एवं निर्यात गाइड-2026 जारी की गई। अंतर्देशीय राज्यों से मछली निर्यात की संभावनाओं से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया का विमोचन किया गया।

साथ ही एकीकृत केज कल्चर इकाइयों का वर्चुअल उद्घाटन और जलाशयों एवं अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास के लिए प्रशासनिक स्वीकृति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में मत्स्य पालन से जुड़े किसानों, सहकारी समितियों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

--- बाइट - राजीव रंजन सिंह, केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री

बाइट - प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री

बाइट - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

भोपाल में मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन-2026 आयोजित

मध्यप्रदेश की मत्स्य निवेश एवं निर्यात गाइड-2026 जारी

एकीकृत केज कल्चर इकाइयों का हुआ वर्चुअल उद्घाटन

मत्स्य पालन, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।