भोपाल

भोपाल- मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना ग्रामीण परिवारों को दे रही संपत्ति का कानूनी अधिकार और आर्थिक सुरक्षा : प्रमुख राजस्व आयुक्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल- मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना ग्रामीण परिवारों को दे रही संपत्ति का कानूनी अधिकार और आर्थिक सुरक्षा : प्रमुख राजस्व आयुक्त

स्वामित्व का प्रमाण मिलने से बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुँच आसान हुई है, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो रही है। प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख निधि निवेदिता शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान' के अंतर्गत भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के भ्रमण के अवसर पर नागरिकों एवं अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में योजना के तहत अब तक लक्षित 49 लाख 55 हजार 979 भूखंडों में से 28 लाख 9 हजार 253 की रजिस्ट्रियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं, जो कि कुल लक्ष्य का लगभग 56.7 प्रतिशत है। प्रमुख राजस्व आयुक्त निधि निवेदिता ने बैरसिया तहसील के दौरे के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा , सीमांकन संबंधी प्रकरणों के त्वरित, नियमानुसार एवं पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए।

प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख सुश्री निवेदिता ने जिले की अद्यतन प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल जिले में कुल 42 हजार 199 आबादी भूखंडों में से 22 हजार 550 की रजिस्ट्री पूर्ण कर ली गई है। जिले में बैरसिया तहसील अग्रणी भूमिका में है, जहाँ सर्वाधिक 12 हजार 771 रजिस्ट्रियाँ संपन्न हुई हैं। बैरसिया के 23 हजार 540 आबादी भूखंडों में से लगभग 54.2 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उल्लेखनीय है कि बैरसिया तहसील के ग्राम कीट खेड़ी ने शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कर एक मिसाल कायम की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।