भोपाल

भोपाल : नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने मतदान 4 नवम्बर को

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल : नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने मतदान 4 नवम्बर को

नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने मतदान 4 नवम्बर को

भोपाल : सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि निवाड़ी जिले की नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए मतदान 4 नवम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 6 नवम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 14 अक्टूबर को हो गया है। यह निर्वाचन 1 जनवरी 2026 की संदर्भ तारीख के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गयी मतदाता सूची के आधार पर कराये जायेंगे। नगर परिषद जेरोन खालसा में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।