भोपाल- नवचेतना कार्यक्रम के अंतर्गत बाणगंगा परियोजना में 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए बाल मेले का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इस अवधि में उचित पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल, नियमित संवाद और खेल आधारित गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी उद्देश्य से प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से नवचेतना कार्यक्रम के अंतर्गत बाणगंगा परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 765, राहुल नगर, सेक्टर पंचशील में 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए बाल मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना अधिकारी अखिलेश चन्द्र चतुर्वेदी एवं सेक्टर सुपरवाइजर सपना साहू उपस्थित रहीं। अतिथियों ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा माताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों के प्रारंभिक विकास में माताओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
बाल मेले में बच्चों के सर्वांगीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर आधारित आठ स्टॉल लगाए गए। इनमें पंजीयन एवं विकास कैलेंडर, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास एवं सोचने-समझने के खेल, भाषा एवं संचार विकास तथा सामाजिक एवं भावनात्मक विकास से संबंधित गतिविधियां शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त पोषण आहार एवं टीकाकरण, माताओं की सहायता एवं माता समूहों से जुड़ाव तथा 'हाथों का कमाल' एवं 'खेल जगत' के माध्यम से घरेलू वस्तुओं से खिलौने बनाने का प्रदर्शन किया गया।
सभी स्टॉलों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने गतिविधियों का प्रदर्शन कर माताओं को स्वयं भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि घर में उपलब्ध सामान्य वस्तुओं से भी बच्चों के लिए उपयोगी एवं रोचक खेल सामग्री तैयार की जा सकती है, जिससे खेल-खेल में उनकी सीखने और समझने की क्षमता विकसित होती है।
मेले में माताओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्हें बच्चों से नियमित बातचीत करने, उनके साथ खेल गतिविधियां करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने तथा घर में सीखने के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही माता समूहों, नियमित बैठकों, विकास कैलेंडर और आइडिया वीडियो के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बाणगंगा परियोजना के तहत आयोजित बाल मेले का उद्देश्य 0 से 3 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम नवचेतना पहल के अंतर्गत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया है। बाल मेले में पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल, संवाद और खेल आधारित गतिविधियाँ शामिल हैं, जो शिशुओं और छोटे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रारंभिक आयु में सही देखभाल और शिक्षा से भविष्य के स्वास्