राजनीति

भोपाल में निकाली गई भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में निकाली गई भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

भोपाल में आज बुधवार को भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। भोपाल की पदयात्रा में थर्ड जेंडर समुदाय के लोग और मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुई हैं। भाजपा ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया। अटल पथ पर आयोजित सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया और अब लोकतंत्र की बात कर रही है। उन्होंने कहा-

बाइट- नड्डा

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का अपमान करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया पर बेबुनियाद आरोप लगाकर देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। यह अभियान एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों के जवाब में शुरू किया गया है। इससे पहले 30 अक्टूबर को इंदौर में और 2 नवंबर को जबलपुर में यह पदयात्रा निकाली गई थी.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।