भोपाल

भोपाल - ओबीसी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल - ओबीसी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की

ओबीसी महासभा प्रतिनिधिमंडल की सीएम से मुलाकात

13 प्रतिशत होल्ड पदों पर भर्ती का उठा मुद्दा

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण की बहाली और 13 प्रतिशत होल्ड पदों से जुड़े अभ्यर्थियों की नियुक्ति के मुद्दे पर ओबीसी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। बैठक में आरक्षण से जुड़े कानूनी पहलुओं, प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत देने और ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति के सर्वेक्षण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए उच्चतम न्यायालय में आरक्षण के मामले की प्रभावी पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं और संविधान विशेषज्ञों का पैनल गठित करने की मांग की। संगठन ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण की बहाली और प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए आगे ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।

------ होल्ड -----------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।