भोपाल के पॉश इलाके में चल रहा था लाखों का जुआ, शाहपुरा पुलिस ने 14 लोगों को पकड़ा; 92.94 लाख का माल जब्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंडेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट में ताश के पत्तों पर लग रहे थे हार-जीत के दांव, 8 चार पहिया वाहन, 20 मोबाइल और 94,690 रुपये नकद बरामद
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा इलाके में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहे जुए के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 14 वयस्कों और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान 8 चार पहिया वाहन, 20 मोबाइल फोन और 94,690 रुपये नकद सहित करीब 92 लाख 94 हजार 690 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 15-16 नवंबर की दरमियानी रात करीब 12:25 बजे सूचना मिली थी कि गौरव ग्रीन गार्डन के सामने स्थित इंडेक्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध लोग गतिविधियों में शामिल हैं। फ्लैट के नीचे भी कुछ संदिग्ध वाहन खड़े होने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज संभाग से सर्च वारंट प्राप्त किया गया।
इसके बाद गठित पुलिस टीम ने अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-02 में पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। अंदर कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाते मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की पहचान की और तलाशी के दौरान 94,690 रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये कीमत के 20 मोबाइल फोन, करीब 80 लाख रुपये कीमत के 8 चार पहिया वाहन और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।
पुलिस ने मौके पर जब्ती की कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध क्रमांक 690/26 दर्ज कर विवेचना में लिया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस भी दिया गया।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन-1 अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज कर्णिक श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष मरकाम सहित थाना शाहपुरा के पुलिसकर्मियों और साइबर टीम के आरक्षक पुष्पेंद्र भदौरिया की भूमिका रही।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर लाखों का जुआ चल रहा था। पुलिस ने 14 वयस्कों और एक बालक को गिरफ्तार कर 92.94 लाख रुपये नकद, 8 चार‑पहिया वाहन और 20 मोबाइल फोन जब्त किए। यह मामला दिखाता है कि शहरी क्षेत्रों में भी अवैध जुआ का कारोबार बढ़ रहा है। इस तरह के जुआ से अपराध, मादक पदार्थों का सेवन और आर्थिक धोखाधड़ी जैसी समस्याएँ बढ़ती हैं, जिससे समाज का आर्थिक और सामाजिक ताना‑बाना कमजोर होता है। जनता को सतर्क रहने और ऐसे अवैध कार्यों से दूरी बनाने की आव
🎙️ जनता का संदेश का मत
भोजपुरा के इस जुए के मामले से हमें यह सिखने को मिलता है कि धन की लालसा से समाज में असमानता और अविश्वास बढ़ता है। जब लोग जोखिम भरी गतिविधियों में उलझते हैं, तो वे न केवल अपनी आजीविका बल्कि परिवार की शांति भी खो देते हैं। हमें आर्थिक साक्षरता, रोजगार के वैकल्पिक मार्ग और समाजिक जागरूकता बढ़ाकर इस खतरनाक चक्र को तोड़ना चाहिए। साथ ही, अपराधियों के लिए पुनर्वास और पुनः समाज में समाहित करने के कार्यक्रम ज़रूरी हैं।