भोपाल- आज होगा प्रारूप और 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैठक में उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम की निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करने की अपील की थी।
बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया था कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में युवा एवं अन्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के उद्देश्य से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया था।
उन्होंने बताया था कि 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण। 12 नवंबर 2026 प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन। 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक कृ दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि। 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 कृ विशेष अभियान। 28 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों का निराकरण।
4 जनवरी 2027 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोपाल में आज प्रारूप और 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने वाली है। यह कदम मध्यप्रदेश में युवा और अन्य पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत लिया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मतदाता सूची में बदलाव से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और समावेशिता बढ़ती है। यदि सही तरीके से लागू किया गया तो यह अधिक नागरिकों को मतदान का अधिकार दिला सकता है, जिससे चुनावी भागीदारी और लोकतंत्र की मजबूती होगी।