भोपाल

भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स पर निगम की सख्ती:बड़े बकायादारों के संपत्तिकर में गड़बड़ी, 10 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स पर निगम की सख्ती:बड़े बकायादारों के संपत्तिकर में गड़बड़ी, 10 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में

वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले ही भोपाल नगर निगम ने बकायादारों पर सख्ती शुरू कर दी है। बीते तीन दिन में आधा दर्जन बकायादारों पर कार्रवाई की गई। इधर, बड़े बकायादारों के संपत्तिकर में हेरफेर करने का मामला भी सामने आया है। जिसमें निगम के करीब 10 अधिकारी और कर्मचारी जद में आ रहे हैं। एक मामले की जांच पुलिस से कराई जा रही है।

जिसमें लिंक रोड नंबर-2 स्थित मुख्यालय की कंप्यूटर शाखा के आईटी एक्सपर्ट और ऑपरेटर शेख वसीम का मामला पकड़ा गया। जानकारी के मुताबित, वसीम ने जोन-2 के जोनल अधिकारी की आईडी का पासवर्ड रीसेट कर इंदौर हिल्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल का 7.71 लाख रुपए का टैक्स घटाकर 1.09 लाख रुपए कर दिया। इसके लिए स्कूल का क्षेत्रफल घटाया और कचरा प्रबंधन व व्यावसायिक लाइसेंस शुल्क शून्य कर दिए।

यह हेरफेर 31 मार्च 2026 को वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन हुआ। उसी दिन स्कूल ने बॉडी गई ऑनलाइन जमा कर रसीद ले ली। सितंबर में दर्ज हुई थी रिपोर्ट इस मामले में जेडओ मोहित मालवीय की शिकायत पर 18 सितंबर को क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने निगम में खातों में बदलाव करने वाले कंप्यूटर और उसके उपयोगकर्ता की जानकारी मांगी।

निगम की तकनीकी रिपोर्ट में मुख्यालय से हेरफेर होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने कंप्यूटर की हिस्ट्री लेकर पूछताछ की और आधिकारिक डिजिटल साक्ष्य मिलने पर उसे 8 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दूसरे संबंधित खातों में भी हेरफेर की बात स्वीकार की। ऐसे 276 से ज्यादा संदिग्ध खाते बताए जा रहे हैं।

अब इन संपत्तियों की भी जांच होगी। निगम से मूल फाइल गायब इंदौर हिल्स के एक अन्य स्कूल प्रबंधन ने नगर निगम को शिकायत की कि लगभग बराबर परिसर होने के बावजूद सेंट जोसेफ स्कूल का टैक्स काफी कम है। जेडओ मोहित मालवीय ने वार्ड 10 के प्रभारी मोहम्मद रिजवान से बिल निकलवाया। मूल फाइल नहीं मिली। पुराने रिकॉर्डों के छायाप्रति से 6,61,758 रुपए का अंतर सामने आया।

इसके बाद रिपोर्ट तत्कालीन प्रभारी राजस्व अधिकारी मुजाहिद सिद्दीकी और अपर आयुक्त को भेजी गई। मामले में कई नाम सामने आए जांच में तत्कालीन जोनल अधिकारी राजमन त्रिपाठी समेत कई अधिकारी-कर्मचारियों के नाम सामने आ रहे हैं। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल नगर निगम ने वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले ही प्रॉपर्टी टैक्स के बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हाल ही में आधा दर्जन बकायादारों पर कदम उठाया गया, जबकि बड़े बकायादारों के संपत्तिकर में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। 10 अधिकारी और कर्मचारी जद में आए हैं, और पुलिस द्वारा एक मामले की जांच चल रही है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कर संग्रहण की पारदर्शिता और न्याय को दर्शाती है। यदि करदाता अपने दायित्वों का पालन नहीं करते तो उन्हें दंडित किया जाएगा, जिससे आम जनता में क

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।