भोपाल में सफाई में लापरवाही पर निगम कमिश्नर सख्त, AHO की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश; दरोगा का एक दिन का वेतन कटेगा, देखें वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैरागढ़ के चंचल चौराहे पर दोबारा गंदगी मिलने पर कार्रवाई, हुजूर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हेल्थ ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस
भोपाल। शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार ने सख्त रुख अपनाया है। बैरागढ़ के चंचल चौराहे पर दोबारा गंदगी मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने बैरागढ़ पहुंचे कमिश्नर ने मौके पर गंदगी देखकर जोन-1 के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) प्रीतेश गर्ग पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रीतेश गर्ग की दो वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। वहीं, वार्ड क्रमांक-5 के दरोगा योगेश सौदे का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा हुजूर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हेल्थ ऑफिसर योगेश दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही और एक ही स्थान पर बार-बार गंदगी मिलने को गंभीरता से लिया जाएगा।
बैरागढ़ के निरीक्षण के बाद कमिश्नर फंदा पहुंचे। यहां भोपाल के पहले प्रवेश द्वार का विकास किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को काम शीघ्र पूरा करने के साथ निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोपाल नगर निगम में सफाई व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की घोषणा की गई है, जहाँ बैरागढ़ के चंचल चौराहे पर बार-बार गंदगी मिलने के बाद कमिश्नर ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह विषय शहर की स्वच्छता नीतियों और प्रशासनिक जवाबदेही पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य, नागरिकों की सुविधा और शहरी छवि पर प्रभाव डालती है। यदि सफाई में लापरवाही बनी रहती है, तो रोग फैलने का खतरा बढ़ेगा और नागरिकों का विश्वास घटेगा। इस कदम से नागरिकों को साफ-सुथरे वा