भोपाल

भोपाल के सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में तैयारी शुरू:पहले नहीं, अब वाइब्रेंट गुजरात-दावोस के बाद हो सकती है मप्र की जीआईएस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल के सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में तैयारी शुरू:पहले नहीं, अब वाइब्रेंट गुजरात-दावोस के बाद हो सकती है मप्र की जीआईएस

मप्र की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस-2027) की प्रस्तावित तारीख आगे खिसक सकती है। अभी 3 से 9 जनवरी के बीच जीआईएस करने की तैयारी थी, लेकिन अब यह जनवरी के आखिर या फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। मप्र की समिट से पहले वाइब्रेंट गुजरात होगा, जिसकी तारीख 11 से 14 जनवरी 2027 तकरीबन तय हो गई है।

उच्च स्तरीय सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र की समिट के उद्घाटन या समापन में से एक कार्यक्रम में आने वाले हैं। उनके कार्यालय की ओर से भी तारीख की स्पष्टता अभी नहीं मिली है। इधर, मप्र ने अपने स्तर से समिट की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले साल असम के साथ-साथ भोपाल में भी समिट की तारीख 24 फरवरी थी।

इस बार यह पहले होगी और असम के साथ भी नहीं होगी। भोपाल के सतगढ़ी क्षेत्र में लगभग 173 एकड़ (70 हेक्टेयर) जमीन पर स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क बन रहा है। इसी जगह पर समिट होनी है। लिहाजा मप्र इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कार्पोरेशन व बाकी एजेंसियों ने कोलार रोड से कार्यक्रम स्थल की कनेक्टिविटी यानि रोड निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

कॉरपोरेशन दिसंबर से पहले मूलभूत इंफ्रा विकसित करने वाला है। यहां बता दें कि सतगढ़ी एक आधुनिक और एकीकृत औद्योगिक प्रोजेक्ट है, जिसकी आधारशिला जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री द्वारा रखी गई। दावोस भी बनेगा वजह दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का सम्मेलन भी जनवरी के दूसरे पखवाड़े (17 से 21 जनवरी) में प्रस्तावित है।

इसमें मप्र के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। उद्योग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वाइब्रेंट गुजरात और दावोस सम्मेलन इन दोनों की तारीखें मप्र की जीआईएस पर असर डाल रही हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।