भोपाल

भोपाल में आज सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026, 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे CM मोहन यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में आज सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026, 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे CM मोहन यादव

शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता पर होगा मंथन; AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहनों समेत उभरती तकनीकों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

भोपाल, अक्टूबर 06: राजधानी में आज सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। लाल परेड मैदान में होने वाले इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के 20 हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और उनकी आकांक्षाओं एवं विचारों को जानेंगे। कॉन्क्लेव में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता और नवाचार पर विशेष चर्चा होगी।

आई.आई.टी मुंबई और आई.आई.टी रुड़की के विशेषज्ञ.... युवाओं को तकनीकी विकास और भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन देंगे। एम्स के मनो-चिकित्सक मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन से जुड़े विषयों पर जानकारी देंगे। कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए गए हैं। इनमें ए.आई, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमी-कंडक्टर, नवी-करणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी उभरती तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल में आज सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20,000 से अधिक युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता पर केंद्रित है, साथ ही AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसी उभरती तकनीकों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के लिए नई नीतियों और अवसरों की दिशा तय करने का मंच है। इसका असर आम जनता पर सकारात्मक होगा, क्योंकि बेहतर शिक्षा और नौकरी के विकल्पों से समाज का समग्र विकास

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।