भोपाल

भोपाल की सिरेमिक कलाकार निधि चोपड़ा को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार 2026

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल की सिरेमिक कलाकार निधि चोपड़ा को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, मिट्टी की कलाकृतियों में प्रकृति और जीवन चक्र को उकेरती हैं निधि चोपड़ा।

भोपाल, अक्टूबर 26: राजधानी की सिरेमिक कलाकार निधि चोपड़ा को ललित कला अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। निधि अपनी कलाकृतियों के जरिए प्रकृति और मनुष्य के संबंधों को मिट्टी में उकेरती हैं। निधि चोपड़ा ने वर्ष 1997 में भारत भवन के सिरेमिक स्टूडियो से अपनी कला यात्रा शुरू की और 2001 में अपना स्टूडियो स्थापित किया।

उनकी कलाकृतियां बीज के अंकुरण से पेड़ बनने तक की प्राकृतिक प्रक्रिया और जीवन चक्र को दर्शाती हैं। उनकी कला देश-विदेश की विभिन्न प्रदर्शनियों में प्रदर्शित हो चुकी है। निधि का मानना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार उनकी यात्रा का पड़ाव है, मंजिल नहीं। वह महिलाओं और युवतियों को सिरेमिक कला से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम करना चाहती हैं।

----------

बाइट — निधि चोपड़ा, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सिरेमिक कलाकार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।