भोपाल

भोपाल - स्व. अशोक सिंहल की सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी: CM डॉ. मोहन यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल - स्व. अशोक सिंहल की सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी: CM डॉ. मोहन यादव

भोपाल के नए रविन्द्र भवन सभाकक्ष में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रसेवी स्व. अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्व. अशोक सिंहल की राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और एकात्मकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार स्व. सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष के आयोजन और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद को समुचित सहयोग प्रदान करेगी। डॉ. यादव ने कहा कि स्व. सिंहल ने सामाजिक विसंगतियों के बीच समरस वातावरण बनाने और एकात्मकता की भावना को मजबूत करने के प्रयास किए।

उन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रनीति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान का उल्लेख किया।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गौ-संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बड़ी गौशालाओं की स्थापना, वृद्ध गोवंश के लिए आहार व्यवस्था और पंचायत स्तर तक गौपालन एवं संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्नत नस्ल की देसी बछिया वितरित करने का लक्ष्य भी रखा गया है। कार्यक्रम में विभिन्न संतों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।

----- स्व. अशोक सिंहल की सेवाएं सदैव याद रहेंगी: CM

भोपाल में अशोक सिंहल जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ

जन्म शताब्दी आयोजन में सरकार करेगी सहयोग

सामाजिक समरसता और एकात्मकता पर CM का जोर

गौ-संरक्षण और उन्नत नस्ल के पशुधन पर सरकार का फोकस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।