भोपाल

भोपाल- वृद्धजनों का सम्मान और समुचित देखभाल, प्रत्येक संतान का नैतिक दायित्व : राज्यपाल श्री पटेल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल- वृद्धजनों का सम्मान और समुचित देखभाल, प्रत्येक संतान का नैतिक दायित्व : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वृद्धजनों के सम्मान, उनकी देखभाल, पारिवारिक जिम्मेदारियों तथा समाज में बुजुर्गों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता का स्थान सर्वोच्च माना गया है। माता-पिता अपने बच्चों के पालन-पोषण और बेहतर भविष्य के लिए जीवनभर अनेक त्याग और संघर्ष करते हैं।

वे बचपन से ही बच्चों की आवश्यकताओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और खुशियों का विशेष ध्यान रखते हैं, लेकिन बच्चे बड़े होने के बाद अपने माता-पिता का समुचित ध्यान नहीं रख पाते। यह गंभीर चिंतन का विषय है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान और समुचित देखभाल, प्रत्येक संतान का नैतिक दायित्व है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वृद्धावस्था में अनेक कारणों से शारीरिक कमजोरियां आ जाती हैं। इस अवस्था में बुजुर्ग माता-पिता कई कार्यों के लिए अपने बच्चों पर आश्रित हो जाते हैं। ऐसे समय में संतान का दायित्व है कि वे माता-पिता की विशेष देखभाल करें। उनकी आवश्यकताओं को धैर्य के साथ समझें और उन्हें भावनात्मक संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में बुजुर्गों को केवल शारीरिक सहयोग ही नहीं, बल्कि परिवार में सम्मान, अपनापन और आत्मीयता का अनुभव कराना भी बहुत जरूरी है, ताकि वे मानसिक रूप से सशक्त बने रहें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य और उपचार सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से जहाँ एक ओर बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार में सहायता मिल रही है, वही उनके बच्चों को माता-पिता के इलाज की चिंता से भी राहत मिलती है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि हम जीवन में साधु-संतों के मानवीय कल्याण से जुड़े अनेक प्रवचनों को सुनते है, लेकिन कई बार उन विचारों को अपने व्यवहार और आचरण में नहीं उतार पाते। उन्होंने कहा कि केवल अच्छी बातें सुनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें दैनिक जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। माता-पिता की सेवा, बुजुर्गों का सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता आदि मानवीय मूल्य, भावी पीढ़ी को भी प्रेरित करते है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि परिवार और समाज में बुजुर्गों का अनुभव बहुमूल्य होता है। उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वहीं बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग का भाव बनाए रखना प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे अपने दिमाग को सजग और सक्रिय रखें तथा सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत करें। परिवार में नई पीढ़ी को अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप निर्णय लेने का अवसर दें। बच्चों और अन्य सदस्यों के बीच आपसी समझ, सामंजस्य एवं सौहार्द्र बनाए रखने में सहयोग करें।

राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उनका ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा ने भी पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भविष्य की समाजिक जिम्मेदारी के रूप में वृद्धजनों का सम्मान और देखभाल का विषय है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्यपाल ने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला, जिससे बुजुर्गों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इससे आम जनता को यह संदेश मिलेगा कि माता‑पिता के प्रति कृतज्ञता और देखभाल न केवल नैतिक कर्तव्य है, बल्कि समाज की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है। इस दृष्टिकोण से परिवारों में वृद्धजनों के साथ बेहतर व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच और सामाजिक समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे समाज में सहानुभ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।