भोपाल

भोपाल में व्यावसायिक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में व्यावसायिक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

भोपाल के पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, एनसीईआरटी में व्यावसायिक शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की दक्षता बढ़ाना और विद्यालयों में कौशल आधारित शिक्षा को प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो.

राजीव दीक्षित, उपाध्यक्ष एआईजीजीपीए के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल ने की। प्रशिक्षण के पहले चरण में कृषि और बैंकिंग क्षेत्र के 74 व्यावसायिक प्रशिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। इस पहल के तहत प्रदेश के 500 व्यावसायिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।

इससे विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल और व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

-- बाइट प्रो. राजीव दीक्षित, उपाध्यक्ष, एआईजीजीपीए

बाईट:- डॉ. दीपक पालीवाल संयुक्त निदेशक पीएसएससीआईवीई

बाईट:- स्नेहा बंजारे प्रशिक्षक बाइट:- प्रकाश यादव प्रशिक्षक

-----

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।