राज्य

भोरंज के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन कोचिंग के अच्छे परिणाम: एसडीएम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोरंज के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन कोचिंग के अच्छे परिणाम: एसडीएम

प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को दिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश

अगस्त 02, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि भोरंज के सरकारी स्कूलों में पिछले एक वर्ष से चलाई जा रही जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की कोचिंग के उत्तम परिणाम सामने आए हैं। आज मिनी सचिवालय में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक के दौरान एसडीएम ने कहा कि भोरंज के सरकारी स्कूलों के कई बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर कई प्रतिष्ठित कालेजों में दाखिला प्राप्त किया है।

ये परिणाम काफी उत्साहजनक हैं। उन्होंने सभी फ़ैकल्टी मेंबर्स को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संस्थानों में कोचिंग के कार्य को जारी रखें और इसमें लगातार सुधार करते रहें, ताकि बच्चे और अच्छे परिणाम ला सकें। एसडीएम ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को यह निर्देश भी दिए कि जब भी स्कूल के अध्यापक क्लास लगाते हैं तो उनके साथ एक कंप्यूटर साइंस का टीचर भी अवश्य नियुक्त करें, ताकि कोचिंग क्लासेज को सुचारू ढंग से संचालित किया जा सके।

इस दौरान इनवर्टर और इंटरनेट का नेटवर्क भी सही होना चाहिए। बैठक में कोचिंग से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।