BHU में मुथुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर विशेष आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 03, नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में प्रसिद्ध संगीतकार मुथुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन आईआईटी-बीएचयू की ओर से किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मुथुस्वामी दीक्षितर की संगीत और आध्यात्मिक विरासत को समर्पित स्मारक सिक्का जारी किया।
इस अवसर पर डॉ. सुमित्रा वासुदेवन ने गायन और रामन्ना बालचंदन ने वीणा वादन की प्रस्तुति दी। वित्त मंत्री ने दोनों कलाकारों को सम्मानित भी किया।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्कूली बच्चों को भारतीय संस्कृति और संगीत परंपरा को करीब से जानने का अवसर मिलता है।
उन्होंने काशी में मुथुस्वामी दीक्षितर को उनके गुरु की ओर से भेंट की गई वीणा का भी उल्लेख किया। यह वीणा आज भी उनके वंशजों के पास सुरक्षित है।
(कैप्शन- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में मुथुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर विशेष आयोजन)