राज्य

भूमि नामांतरण मामलों का समय-सीमा में हो निस्तारण- रंजना राजगुरु

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भूमि नामांतरण मामलों का समय-सीमा में हो निस्तारण- रंजना राजगुरु

03 अक्तूबर 2026, देहरादून: राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु ने प्रदेश में भूमि नामांतरण (दाखिल-खारिज/म्यूटेशन) से जुड़े मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मामलों में अनावश्यक देरी न करने को कहा।

उन्होंने राजस्व न्यायालयों के अभिलेख और आवश्यक पंजीकाएं नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही, निस्तारित मामलों की पत्रावलियां समय से रिकॉर्ड रूम में जमा कराने और न्यायालयों से जारी समनों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करने को कहा।

हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में नामांतरण मामलों से जुड़े समनों की समय पर तामील पर विशेष जोर दिया गया।

गौरतलब है कि राजस्व परिषद अगले महीने से प्रदेश में ‘नामांतरण दिवस’ आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सभी तहसीलों के पीठासीन अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

संलग्न- फाइल फोटो (रंजना राजगुरु,आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।