राज्य

Bhuna Paneer Roll: लंच मिस हो गया है? झटपट बनाएं मसालेदार भुना पनीर रोल, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Bhuna Paneer Roll: लंच मिस हो गया है? झटपट बनाएं मसालेदार भुना पनीर रोल, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Bhuna Paneer Roll Recipe: कभी ऑफिस की भागदौड़, तो कभी काम की टेंशन के चक्कर में लंच मिस हो जाता है.

ऐसे में भूख मिटाने के लिए कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो झटपट तैयार हो जाए और स्वाद के साथ पेट भी भर दे.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो मसालेदार भुना पनीर रोल की यह रेसिपी आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है.

पनीर, प्याज, शिमला मिर्च और चटपटे मसालों से तैयार यह रोल स्वाद में लाजवाब होता है. इसे आप लंच, शाम के स्नैक्स या सफर के दौरान भी खा सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर आसानी से भुना पनीर रोल बनाने की रेसिपी.

भुना पनीर रोल बनाने के लिए सामग्री मैदा – 2 कप पनीर – 200 ग्राम प्याज बारीक कटा – 1 टमाटर प्यूरी – 2 टी स्पून दही – 1 टेबलस्पून अदरक,लहसुन, लालमिर्च का पेस्ट – 1 टी स्पून गरम मसाला – 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून शिमला मिर्च कटी – 2 जीरा साबुत – 1/2 टी स्पून गाजर कटी – 1 सोया सॉस – 1 टी स्पून टमाटर सॉस – 1 टी स्पून मैयानीज – जरुरत के मुताबिक काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून तेल – आवश्यकतानुसार नमक – स्वादानुसार भुना पनीर रोल बनाने की विधि स्टेप 1- भुना पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसे अच्छी तरह से मैश कर लें.

अब एक कड़ाही में थोडा सा तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें. जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज (थोड़ा सा बचा लें) डालकर फ्राई करें.

स्टेप 2- अब इसमें अदरक-लहसुन-लालमिर्च का पेस्ट डालकर मिलाएं. फिर टमाटर प्यूरी और दही डालकर चलाते हुए पकने दें.

अब इस मिश्रण में मैश किया पनीर, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर सभी सामग्री को कुछ देर तक भून लें. स्टेप 3- अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें.

इसके बाद इसमें बचा हुआ प्याज, कटी शिमला मिर्च, गाजर डालें और सभी को करछी से चलाते हुए भून लें. इसके बाद इसमें टमाटर सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर भूनें. सब्जियों के हल्का फ्राई होने पर गैस बंद कर दें.

स्टेप 4- अब एक बर्तन लें और उसमें मैदा डाल दें. ऊपर से चुटकीभर नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसकी पतली रोटी बेल लें. अब तवा गर्म करें.

इसके बाद तवे पर मैदे की रोटी डालकर दोनों ओर से अच्छे से सेक लें. इसमें तेल नहीं लगाना है. इसी तरह सारी लोइयों की रोटी बनाकर रख लें.

स्टेप 5- अब एक मैदे की रोटी लें और उसे तवे पर डालकर दोनों ओर अच्छे से तेल लगा लें.इसके बदा रोटी को तवे से उतारकर एक प्लेट में रख दें. अब इसमें पहले मेयोनीज और टमाटर सॉस लगाएं.

फिर ऊपर से भुने पनीर का मिश्रण डालें और उसके बाद फ्राई की हुई सब्जियां डालकर रोल तैयार कर लें. आपका स्वाद से भरपूर भुना पनीर रोल तैयार हो चुका है. इसी तरह सारे रोल बना लें.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।