राज्य

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गर्म पानी का कुंड बहा:हाईवे-सड़कें उखड़ीं; बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट, 10 हजार लोग शिफ्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गर्म पानी का कुंड बहा:हाईवे-सड़कें उखड़ीं; बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट, 10 हजार लोग शिफ्ट

भूटान में गुरुवार देर रात शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से भारी तबाही हुई है। इससे निकले पानी के तेज बहाव में यहां का मशहूर गर्म पानी का कुंड 'गासा त्शाचु'पूरी तरह बह गया। बाढ़ में पुनाखा-गासा हाईवे का एक हिस्सा टूटने से ट्रैफिक बंद करना पड़ा। हालांकि, अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है। झील से निकले पानी के कारण संकोश नदी का जलस्तर बढ़ गया।

यह नदी भूटान से निकलकर असम और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से गुजरकर ब्रह्मपुत्र में मिलती है। इस वजह से दोनों राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रशासन ने 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया है। रातभर लोगों को जल्दी घर छो‌ड़ने और सायरन बजाकर सतर्क किया गया।

NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात हैं। भूटान में कहां और कैसे आई बाढ़ भूटान में सड़कों पर मलबा आया, सिंचाई सिस्टम बहा, 5 फोटो… 1.

सोलर सिंचाई सिस्टम प्रभावित 2. गांवों में बाढ़ का पानी घुसा 3. हाईवे पर पेड़ बहकर आए, मलबा जमा 4. सड़कें बहीं, मलबा आया 5.

हॉट स्प्रिंग को नुकसान पानी के 6-8 घंटे में भारत पहुंचने की आशंका --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ओडिशा के 3 जिलों में बाढ़, 62 हजार लोग फंसे, चक्रवात अर्नब का असर, MP-UP और राजस्थान में आंधी-बारिश चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन के लिए इन राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और ठंडी हवाओं से कई राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।