खेल

'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण

भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती 3 टी20 मैच अच्छे नहीं रहे.

उन्होंने आईपीएल और डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल टीम में 4 साल बाद वापसी की थी.

उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें इसलिए भी टिकी थी, क्योंकि अच्छा करके वह 2027 वर्ल्ड कप टीम के लिए भी दावेदारी ठोक सकते थे. हालांकि अभी तक जो नजर आया, उससे ऐसा मुश्किल लगने लगा है.

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनके प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि ये उनकी वापसी सीरीज है जो आखिरी भी साबित हो सकती है.

आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर क्या कहा?

इससे पहले आपको बताते हैं कि भुवि का इस सीरीज में प्रदर्शन कैसा रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए 3 टी20 मैचों में वह सिर्फ 1 विकेट ले पाए, जबकि तीनों ही मैचों में उन्होंने 10 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाए. उन्होंने पहले मैच में 49, दूसरे में 50 और तीसरे में 40 रन खर्चे.

क्या बोले आकाश चोपड़ा?

भुवनेश्वर के प्रदर्शन पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "हम सभी के यही कयास थे कि टी20 तो शुरुआत है, 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी की जा रही है.

लेकिन अभी तक जो हमने 3 मैचों में देखा है वो वैसा नहीं है जिससे खुशी हो. अभी तक हुए 3 मैचों में उन्होंने खूब रन लुटाए हैं."

पूर्व क्रिकेटर ने भुवि की गलतियों पर भी बात की.

उन्होंने कहा, "एक तो लेंथ बहुत छोटी रख रहे हैं. स्पीड भी कम है, ज्यादा से ज्यादा 132 kmph तक जाते हैं. तो शायद उतने तैयार नहीं हैं इंटरनेशनल के लिए.

श्रेयस अय्यर उनका इस्तेमाल भी ऐसा कर रहे हैं कि 16वें ओवर तक उनके ओवर पूरे करवा लिए जाते हैं. ऐसा लग रहा है कि वो खेल तो रहे हैं लेकिन जैसी उम्मीद थी वैसा नहीं रहा.

भुवि की आखिरी सीरीज भी हो सकती है - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर कहा कि ये उनकी आखिरी सीरीज भी हो सकती है.

उन्होंने कहा, "आने वाले 2 मैच महत्वपूर्ण होंगे. हो सकता है कि वो निर्णय लें, कि हमने न्यूजीलैंड में कमबैक करवा दिया.

अब

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।